Breaking News

समता-सूरज हे रैदासा - Ravidas Songs in Hindi

अप्पाला प्रसाद 

9032589036


समता-सूरज, हे रैदासा,

बेगमपुरा के सृजनहारा।


समता-सूरज, हे रैदासा,

बेगमपुरा के सृजनहारा॥


भूख-प्यास का नाम न जहाँ है,

आनंद का वह धाम।

दुःख-कष्ट से दूर जहाँ हो,

सुखमय पावन स्थान॥


अज्ञान का तम मिट जाए जहाँ,

ज्ञान-किरण जगमगाए।

भेदभाव का नाम न हो जहाँ,

सबको न्याय मिले समान॥


सत्यज्ञान की ज्योति जले जहाँ,

हर जन निर्भय हो जाए।

तेरा देखा स्वप्न साकार हुआ,

बेगमपुरा जगमगाए॥


समता-सूरज, हे रैदासा,

बेगमपुरा के सृजनहारा॥


भाषा, क्षेत्र और जाति के बंधन,

जड़ से दूर मिटाए।

करुणा का दीप जलाकर तूने,

ज्ञान-प्रकाश फैलाए॥


सत्य-पथ पर चलना सिखलाया,

सत्कर्मों की राह दिखाई।

दुःख हरकर मानव-मन में,

बेगमपुर की ज्योति जलाई॥


समता-सूरज, हे रैदासा,

बेगमपुरा के सृजनहारा॥


धनी-निर्धन सब भेद भुलाकर,

आए तेरे द्वार।

तेरी वाणी से ज्ञान पाया,

मिला उन्हें सच्चा आधार॥

विश्व दिशाओं में तेरे मंदिर,

तेरी महिमा गाएँ।

गुरु ग्रंथ साहिब की पावन वाणी में,

तेरे शब्द सुनाई दें॥


समता-सूरज, हे रैदासा,

बेगमपुरा के सृजनहारा॥

No comments