रविदासा जय जय गुरुदेवा - Sant Siromani Guru Ravidas Songs in Hindi
अप्पाला प्रसाद
9032589036
रविदासा… जय जय गुरुदेवा
रविदासा… जय जय गुरुदेवा,
संत शिरोमणि जय जय गुरुदेवा॥
जूते सीते हरि को ध्याते,
परम भक्त थे गुरुदेवा।
हँसते-हँसते सेवा करते,
राजयोगी थे गुरुदेवा॥
रविदासा… जय जय गुरुदेवा,
संत शिरोमणि जय जय गुरुदेवा॥
पारस-मणि को ठुकराया,
स्वर्ण कंगन खुद ही बनाया।
“हरि का नाम ही महाधन है”,
जग को यह संदेश सुनाया॥
रविदासा… जय जय गुरुदेवा,
संत शिरोमणि जय जय गुरुदेवा॥
“मन चंगा तो कठौती में गंगा”,
अमृत वचन सुनाया।
अंतर मन यदि निर्मल हो तो,
गंगा तट घर में पाया॥
रविदासा… जय जय गुरुदेवा,
संत शिरोमणि जय जय गुरुदेवा॥
मन निर्मल हो तो फिर क्यों,
कर्मकांड का आडंबर?
जाति-पाँति के भेद मिटाकर,
प्रेम-भक्ति हो जीवन का स्वर॥
रविदासा… जय जय गुरुदेवा,
संत शिरोमणि जय जय गुरुदेवा॥
सगुण-निर्गुण जिस रूप में चाहो,
श्रद्धा से आराधन करना।
राम-नाम को भूल न जाना,
कर्मयोग की राह अपनाना॥
रविदासा… जय जय गुरुदेवा,
संत शिरोमणि जय जय गुरुदेवा॥
No comments